वीकेएसयू : स्नातक नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त, जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट
आरा, जून 22 -- -त्रुटि सुधार के लिए दिया गया दो दिनों का अतिरिक्त अवसर भी खत्म आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो गई है। इसके साथ ही त्रुटि सुधार के लिए दिया गया दो दिनों का अतिरिक्त अवसर भी खत्म हो चुका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. ओपी राय ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरिट लिस्ट तैयार करने और उसे जारी करने के लिए दिल्ली और पटना स्थित समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम को आवश्यक पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए कुल लगभग 86 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.