आरा, जुलाई 24 -- -दूसरी मेरिट लिस्ट से नामांकन आज होगा समाप्त, हजारों सीटें खाली -पोर्टल खोलने के लिए राज्यपाल सचिवालय से मांगी गई है अनुमति आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) के प्रथम सेमेस्टर में दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बावजूद विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें अब भी रिक्त हैं। अब तक महज 57 से 58 हजार विद्यार्थियों का ही नामांकन हो सका है, जबकि कुल 1,35,540 सीटें उपलब्ध हैं। दूसरी ओर, आवेदन करने वाले करीब 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का नाम अब तक किसी भी मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय के अनुसार अधिकतर आवेदनों में त्रुटियां होने के कारण उन...