आरा, अप्रैल 9 -- -पीजी और यूजी सेमेस्टर चार का फॉर्म भरने को आज अंतिम तिथि आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सेमेस्टर चार (सत्र 2024-26) की परीक्षा को लेकर प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 22, 24 और 27 अप्रैल को होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर शाहाबाद के चारों जिलों में सात केंद्र बनाये गये हैं। आरा में एसबी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज और जगजीवन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। वहीं बक्सर में केएनएस कॉलेज, रोहतास के सासाराम में शेरशाह कॉलेज और कैमूर में एसएसएस महिला कॉलेज भभुआ को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 5400 विद्यार्थी शामिल होंगे। विषय के अनुसार पीजी परीक्षा को लेकर दो ग्रुप बनाये गये हैं। पहली पाली में...