आरा, जुलाई 2 -- समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल सक्रिय, सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल को सक्रिय कर दिया है। दरअसल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से ही लागू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मियों को अब जुलाई माह से ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से अवकाश लेना होगा। विश्वविद्यालय ने समर्थ के लीव मॉड्यूल का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए बुधवार से समर्थ पोर्टल का लीव मॉड्यूल लागू कर दिया गया है।...