आरा, जुलाई 22 -- ​आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की ओर से विश्वविद्यालय एवं इसके अधीन आने वाले महाविद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनधारियों के बकाया मामलों के त्वरित समाधान के लिए दो दिवसीय परिवाद शिविर (शिकायत निवारण शिविर) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ​विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर के अनुसार, राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन (पटना) के निर्देशों के आलोक में इस विशेष शिविर का आयोजन आगामी 27 और 28 जुलाई को किया जाएगा। यह शिविर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, नूतन परिसर, आरा में आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...