आरा, अगस्त 9 -- -समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का डाटा कॉलेजों को भेजा गया -नामांकन के लिए कॉलेज अधिकृत, प्रवेश परीक्षा के बाद लेंगे नामांकन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्र 2026-30 के लिए बीबीए, बीसीए, बायो टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए संबंधित कॉलेजों को अधिकृत किया गया है। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरी साइंस में नामांकन के लिए मेधा सूची तैयार करने का निर्देशमहाविद्यालयों को डाटा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को भेज दी है। साथ ही नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं...