आरा, मार्च 24 -- -परीक्षा का प्रोग्राम हुआ जारी आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष की परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन के अनुसार परीक्षा 30 मार्च से प्रारंभ होगी। यह परीक्षा छह अप्रैल तक एक पाली में आयोजित होगी। प्रतिदिन एक पेपर की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर चारों जिलों में केंद्र बनाया गया है। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.