आरा, मई 19 -- -परीक्षा के पहले दिन कई केंद्रों पर रही सख्ती, जांच के बाद मिला प्रवेश -पीजी और बीएड परीक्षा को लेकर चारों जिलों में बनाये गये हैं केंद्र आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2025-27 और बीएड सत्र 2024-26 के फाइनल वर्ष की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : पीजी सेमेस्टर टू और बीएड फाइनल वर्ष की परीक्षा शुरूपरीक्षा के केंद्रों पर सख्ती पीजी और बीएड परीक्षा के केंद्रों पर गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा में सख्ती के कारण विद्यार्थियों ने शुरू में विरोध भी किया, लेकिन तलाशी से गुजरने के बाद ही हॉल में प्रवेश किया। बैग, मोबाइल आदि जमा कराए जाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। मालूम हो कि पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा ...