आरा, अप्रैल 4 -- -चारों जिलों में बनाये जायेंगे परीक्षा केंद्र -वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की फाइल फोटो आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में पीजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) की परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है और निर्धारित तिथि के अनुसार यह परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच भी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह अंतिम सेमेस्टर होने के कारण उनके शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा हुआ है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 5500 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। केंद्र निर्धारण में छात्रों...