आरा, अगस्त 17 -- परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय तीसरी दफा पीजी में एडमिशन को ले आयोजित की जा रही है प्रवेश परीक्षा चारों जिलों में बनाये गये हैं केंद्र, 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर ली जाएगी।

परीक्षा समिति की बैठक तीसरी दफा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा को ले परीक्षा समिति की बैठक कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीजी प्रवेश परीक्षा सहित अन्य एजेंडों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो लाल बाबू सिंह ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को पीजी में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। पीजी एडमिशन की पात्रता परीक्षा कदाचार ...