आरा, मार्च 14 -- -विवि अधिकारियों और उड़नदस्ता टीम ने किया केंद्रों का निरीक्षण -दो पालियों में ली गई परीक्षा, 66.40 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को आयोजित पीएचडी नामांकन परीक्षा (पैट)- 2025 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित इस परीक्षा में दो केंद्रों से 11 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये। इनमें एचडी जैन कॉलेज से सर्वाधिक 10 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में पकड़े गये। एचडी जैन कॉलेज में पहली पाली में एक और दूसरी पाली में नौ परीक्षार्थी पकड़े गये। वहीं एसबी कॉलेज में एक परीक्षार्थी धराया। केंद्र की ओर से सभी के निष्कासन की जानकारी विवि परीक्षा विभाग को दी गई। मालूम हो कि परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.