आरा, जनवरी 7 -- -28 जनवरी को आयोजित होगा सातवां दीक्षांत समारोह -दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आगामी 28 जनवरी को आयोजित होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह को ले युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। दीक्षांत समारोह को लेकर गठित विभिन्न कमेटियों के संयोजकों की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इधर, बुधवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम की अध्यक्षता में टॉपरों की लिस्ट तैयार करने, दीक्षांत के लिए आवेदन करने और अन्य पर चर्चा की गई। पीजी, एमबीए और एमसीए के विभिन्न सत्रों के टॉपर विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार करने का कार्य किया गया। पीजी के विभिन्न सत्रों के अलग-अलग विषयों के विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार की गयी। बताया जाता है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.