आरा, अगस्त 12 -- -पोर्टल खोलने के लिए राज्यपाल सचिवालय से मांगी गई है अनुमति आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) के पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद एडमिशन बंद हो गया है। तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार विद्यार्थी कर रहे हैं, लेकिन अबतक मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पायी है। वैसे विद्यार्थी अधिक परेशान हैं, जिनका आवेदन के बाद मेरिट में नाम नहीं आ पाया है।

तीसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी बता दें कि जुलाई माह तक दूसरी मेरिट तक नामांकन हुआ है। इसके बाद से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पाई है, जबकि अबतक नामांकित विद्यार्थियों की कक्षा संचालन शुरू हो चुका है। तीसरी मेरिट लिस्ट और पुनः आवेदन लेने के लिए लोक भवन में पत्राचार भी किया गया है, लेकिन अब तक कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है...