आरा, मई 12 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2025-29 की कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा आज सेपरीक्षा केंद्र पर हंगामा परीक्षा के पहले दिन आरा स्थित एचडी जैन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। नकल पर सख्ती और कड़ी जांच व्यवस्था से नाराज परीक्षार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराए जा रहे थे। इसी को लेकर कुछ परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और छात्रों ने केंद्र के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद परीक्षा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.