आरा, नवम्बर 17 -- -टास्क फोर्स में मनोविज्ञान के शिक्षकों को रखा जायेगा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूजीसी ने इसका पत्र सभी विश्वविद्यालयों को जारी किया है। बता दें कि टास्क फोर्स में मनोविज्ञान के शिक्षकों को रखा जायेगा। टास्क फोर्स में शामिल शिक्षक छात्र-छात्राओं की मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। छात्र अगर किसी भावनात्मक परेशानी में हैं तो उसका भी समाधान टास्क फोर्स करेगा। इस संबंध में विवि प्रशासन की मानें तो कुलपति और अन्य अधिकारियों से इस पर चर्चा की जायेगी। इसके बाद इसका गठन होगा। जारी पत्र में यूजीसी ने अपने निर्देश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उच्च शैक्षिक संस्थानों में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.