आरा, मार्च 9 -- -वीर कुंवर सिंह विवि में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर संबंधित प्रक्रिया पर विचार करने को लेकर चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर उससे संबंधित प्रक्रिया पर विचार करने को लेकर चुनाव संचालन समिति की बैठक छात्र कल्याण अध्यक्ष कार्यालय में हुई। अध्यक्षता छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने की। बैठक में छात्रसंघ चुनाव संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं पर विचार किया गया। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने बताया कि बैठक में चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सभी अंगीभूत महाविद्यालयों, स्नातकोत्तर विभाग, एमबीए, एमसीए, बीएड सहित व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और निदेशकों से मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया है। लिंगद...