आरा, मई 11 -- -एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया है निर्णय आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले कॉलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) क्रेडिट प्रणाली लागू की जाएगी। इस पर एनएसएस सलाहकार समिति निर्णय ले चुकी हैं। जल्द ही समिति का एक गठन होगा।जिसके बाद इसे चालू सत्र में लागू किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों में एनएसएस के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए है। इसके तहत हर वर्ष एनएसएस से जुड़ने वाले स्वयंसेवकों को एक वर्ष में 120 घंटे और एक सेमेस्टर (6 माह) में 60 घंटे सामाजिक काम करना होता है। एक स्वयंसेवक को एक दिन में कम से कम तीन घंटे सामाजिक काम करना जरूरी है। दो वर्ष तक एनएसएस के साथ जुड़कर काम करने वाले स्वयंसेवक को हर सेमेस्टर में दो क्रेडिट मिलेगा, जो उनके एकेडेमिक रिकॉर्ड में जुड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.