वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, हिटी। प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को राजघाट स्थित वसंत महिला कॉलेज परिसर में 112 छात्राओं के लिए छात्रावास के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके लिए 248.30 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई 2025 को राजघाट स्थित कॉलेज परिसर पहुंचे थे। तब प्राचार्य अलका सिंह ने परिसर में विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराने के साथ ही छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की मांग की थी। सीएम ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। वसंत कॉलेज, बीएचयू का संघटक महाविद्यालय है। यह पिछले 112 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ चल रहा है। यह भी पढ़ें- वाराणसी में बनेगा 500 बेड का अत्याधुनिक कामकाजी महिला छात्रावास वर्तमान में एक छात्रावास में 220 छात्राओं के...