वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में ग्रो ग्रीन समिति की तरफ से 'सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन और बायोमास इकोनॉमी' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। संयोजन डॉ. शशीकेश कुमार गोंड ने किया। मुख्य वक्ता वीआरपीएल के संस्थापक निदेशक पीयूष पांडेय ने ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, बिजली सृजन और स्टार्टअप अवसरों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने स्वागत किया। कार्यशाला में डॉ. शशिप्रभा कश्यप, डॉ. सिमरन सेठ और दीपक कुमार गोंड उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.