वीकेंड से पहले ही नैनीताल में 70 फीसदी होटल-होमस्टे पैक
नैनीताल, मई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्यटन नगरी में शुक्रवार से ही पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। शनिवार से शुरू हो रहे वीकेंड के चलते शहर और आसपास के करीब 60-70 फीसदी होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे पैक हो चुके हैं। नैनीताल में सुहावना मौसम, हल्की ठंड का लुत्फ उठाने और मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैंl वीकेंड और छुट्टियों के दौरान शहर में भारी ट्रैफिक दबाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। खास बात यह है कि बाहरी राज्यों से आने वाले बाइकर्स की एंट्री पर वीकेंड के दौरान फिलहाल दो दिनों के लिए रोक लगाई गई है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि हर साल मई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.