नैनीताल, मार्च 1 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर रविवार को नैनीताल में एक बार फिर रौनक लौट आई। शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। इस दौरान पर्यटक कुमाउनी होली के रंगों में भी रंगे दिखे। वीकेंड में नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में भीड़ नजर आई। शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होली कार्यक्रमों में पर्यटकों ने कुमाउनी होली का लुत्फ उठाया। बादलों के बीच खिली धूप में पर्यटक नैनीताल झील में नौकायन करते नजर आए। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार सुबह से ही पर्यटक नौकायन को पहुंचने लगे। वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय ने कहा कि इस वीकेंड होली पर्व के चलते पर्यटन कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

हिंद...