नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल। वीकेंड में नैनीताल में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में रौनक देखने को मिली lशनिवार को नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ देखने को मिली। पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर की सड़कें भी जाम से पटी रहीं। शहर के तल्लीताल डांट, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर आदि में पर्यटकों के वाहनों से लंबा जाम लगा रहा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.