हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। वीकेंड पर रविवार को हल्द्वानी शहर में शाम होते ही गाड़ियां रेंगने लगी। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को इस दौरान मुसीबत का सामना करना पड़ा।पहाड़ से लौट रहे पर्यटकों के वाहन और रविवार को बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के कारण शाम के समय अचानक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। किसी ने वाहन आड़े तिरछे लगाए तो किसी ने गलत दिशा में गाड़ी डाल दी। जिस कारण शहर के भीतर दो से ढाई घंटे वाहन रेंगकर निकले। तिकोनिया, कोतवाली तिराहा, बस स्टैंड, पटेल चौक, सिन्धी चौक, रामपुर रोड, मंगल पड़ाव से बरेली रोड तक जाम से लोगों की काफी परेशानी हुई। बाजार आए लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.