रिषिकेष, मार्च 15 -- वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को ऋषिकेश शहर में एक बार फिर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। मुख्य मार्ग समेत बाईपास रोड पर सुबह से देर शाम तक वाहन रेंगते हुए चले। बीच सफर में जाम में फंसने की वजह से मुसाफिरों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। रविवार को दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों ने ऋषिकेश का रुख किया। सुबह 11 बजे से ही मुख्य मार्ग और बाईपास रोड पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति शुरू हो गई, जो कि शाम सात बजे तक नजर आई। खासकर मुख्य मार्ग पर जयराम चौक से चंद्रभागा तिराहे तक ट्रैफिक दिनभर फंसता रहा। संकरी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बनते ही सवारी चालकों ने आंतरिक मार्गों पर वाहनों को दौड़ाया, जिससे स्थानीय लोगों को ब्रांच रूटों पर भी आवागमन में दुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.