रिषिकेष, अप्रैल 12 -- ऋषिकेश में रविवार को वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से एक बार फिर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। जाम से शहर की सड़कें ही नहीं आंतरिक मार्ग पर भी जकड़ उठे, जिसके चलते पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में फजीहत झेलनी पड़ी। रविवार सुबह करीब दस बजे से ही पर्यटक वाहनों के दबाव से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर यातायात बेटपरी होना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते मार्ग पर हालात पुलिस के नियंत्रण से बाहर होते दिखे। इंद्रमणि बडोनी चौक से लेकर टीएचडीसी गेट तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। पर्यटक वाहनों ने जाम से बचने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए इंदिरानगर और अन्य मार्गों से नगर क्षेत्र की तंग सड़कों की ओर रुख किया। इससे स्थानीय लोगों को सिर्फ चलने में ही दुश्वारी पेश नहीं आईं, उन्हें दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहा। मुख्य म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.