नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। वीकेंड को लेकर आज शनिवार और कल रविवार को कैंची धाम, भवाली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की तरफ आने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर, वाया रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। इसके अलावा, हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे। वहीं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय-समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पहले रोका जाएगा, या फिर उन्हें रामगढ़ एवं खुटानी मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के दबाव से शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई बाहरी जिलों ...