रिषिकेष, मार्च 21 -- वीकेंड पर शनिवार को ऋषिकेश में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ से एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह से देर रात तक लगे लंबे जाम में यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षतिग्रस्त हाईवे और बारिश के कारण हुए जलभराव ने समस्या को और गंभीर बना दिया। शनिवार को सुबह 10 बजे से हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। श्यामपुर से तपोवन तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। हालात ऐसे रहे कि 15 मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए। दोपहर करीब दो बजे जाकर यातायात कुछ सामान्य हो सका।चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही ऋषिकेश का ट्रैफिक सिस्टम जवाब देता नजर आया। बीते शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने लगे हैं। तपो...