रिषिकेष, अप्रैल 3 -- वीकेंड पर शुक्रवार को ऋषिकेश शहर में फिर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। दोपहर 12 बजे हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर करीब तीन घंटे तक जाम लगने से हरिद्वार से ऋषिकेश और मुनिकीरेती जाने वाले वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम में कुछ देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही, लेकिन किसी तरह से जाम से बचकर एंबुलेंस हरिद्वार के लिए निकल गई। दोपहर 12 बजे से श्यामपुर में भी जाम का झाम नजर आया। रेलवे फाटक और श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कभी स्लो ट्रैफिक, तो कभी वाहनों की लंबी कतारें जाम के रूप में दिखी। शहर और ग्रामीण इलाकों में मुख्य और बाईपास रोड पर जाम से स्थानीय लोगों को फजीहत झेली पड़ी। रात शाम करीब छह बजे बाद यातायात की स्थिति कुछ सुधरती हुई दिखी। वहीं, ट्रैफिक जाम का असर शहर के मुख्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.