विकासनगर, अप्रैल 11 -- सेलाकुई, संवाददाता। बायांखाला के करणी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के बाद श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकाली। सेलाकुई मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा नगर की चतुर्दिक परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां कलश जल से व्यास पीठ को अभिसिंचित किया गया। इस दौरान राकेश, मिंटू सैनी, रिंकी देवी, प्रिया रावत, नीना गुप्ता, गौरव राणा, मिठ्ठन लाल, जितेंद्र गुप्ता, दीपा राणा, बीना, कुसुम भट्ट, आशा कंडारी, विमल, बीना भटोला, कविता, सुमित्रा सती, रेखा, समिता, राखी, शोभा, नंदा, प्रमिला, सुनीता, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.