नैनीताल, अप्रैल 3 -- वीकेंड पर कैंची-भवाली-भीमताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू - भारी वाहनों का रूट बदला, पर्यटकों के लिए पार्किंग व शटल सेवा व्यवस्था- यातायात दबाव कम करने के लिए पुलिस ने जारी किया विस्तृत प्लाननैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए कैंची धाम, भवाली और भीमताल में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने को पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। व्यवस्था प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगी। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है।प्लान के अनुसार, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर मार्ग के जरिए भेजा जाएगा, ताकि मुख्य मार्ग पर दबाव कम किया जा सके। वहीं हल्द्...