नैनीताल, अप्रैल 10 -- रूट प्लान: , भीमताल-भवाली में डायवर्जन व्यवस्था नैनीताल, संवाददाता। कैंची धाम, भवाली और भीमताल में वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। प्लान प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रभावी रहेगा।इसके तहत अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट किया जाएगा। इनको रामगढ़ और मुक्तेश्वर से होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को छूट दी गई है, लेकिन अन्य भारी वाहनों को भीड़ की स्थिति के अ...