नैनीताल, अप्रैल 25 -- फोटो नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर सरोवर नगरी में शनिवार को पर्यटकों की कम चहल-पहल देखने को मिली। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर मायूसी दिखी। इतना ही नहीं दो वीकेंड से पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है।पर्यटन स्थल नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू और केव गार्डन में बेहद कम पर्यटक दिखे। पर्यटकों की कमी के कारण नाविक और टैक्सी चालक मायूसी दिखे। वहीं, होटल व्यावसायी कम बुकिंग के कारण परेशान हैं। पर्यटकों की संख्या घटने का मुख्य कारण मैदानी इलाकों में स्कूल खुल जाना बताया जा रहा है l पर्यटकों के कम आने से होटलों में कमरों की बुकिंग कम है और रेट में भी कमी आई है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते वीकेंड की तुलना में इस वीकेंड पर्यटन कारोबार में 80 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है l नाव चालक समिति ...