नैनीताल, फरवरी 14 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर शनिवार को पर्यटकों की खासा भीड़ नैनीताल, भवाली और कैंची धाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर उमड़ी। जिसके चलते भवाली बाजार की संकरी सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, नैनीताल में माल रोड, मल्लीताल आदि में पर्यटक चहलकदमी करते दिखे। यहां भी सड़कों पर कई बार हल्के जाम के हालात बने। वीकेंड में पर्यटकों की आमद जारी है। शनिवार को शहर के सभी पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। खिली धूप में पर्यटक नौकायन का लुफ्त उठते नजर आए। पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ रही। शहर की माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड आदि में भी जाम लगा। पुलिसकर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.