वीकेंड के बाद भी नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बरकरार
नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में वीकेंड समाप्त होने के बाद भी पर्यटकों की आमद लगातार बनी हुई है। सोमवार को भी शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुहावने मौसम और बादलों के बीच खिली धूप का आनंद लेने को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यह भी पढ़ें- भवाली में जाम में फंसी मरीज को ले जा रही एंबुलेंसपर्यटन स्थलों पर भीड़ शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटरफॉल और हनुमानगढ़ी दिनभर गुलजार रहे। नैनी झील में नौकायन के लिए भी सुबह से ही पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं झील किनारे और हिमालय दर्शन स्थलों पर पर्यटक कश्मीरी, हिमाचली, कुमाउनी पारंपरिक परिधानों में फोटो खिंचवाते नजर आए। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.