नैनीताल, जून 22 -- नैनीताल। वीकेंड समाप्त होने के बाद भी सोमवार को नैनीताल की रौनक बरकरार रही। सुबह से ही माल रोड और नैनी झील के आसपास पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती रही। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर चहल-पहल का माहौल बना रहा। नैनी झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ठंडी हवाओं और बादलों से घिरे मौसम के बीच झील में चलती नावों ने प्राकृतिक सुंदरता को और आकर्षक बना दिया। पर्यटकों की अच्छी आमद से नाव चालकों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। वहीं, चिल्ड्रन पार्क में बच्चों की किलकारियां पूरे दिन गूंजती रहीं। यह भी पढ़ें- कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम बच्चे झूलों, स्लाइड और अन्य खेल गतिविधियों का आनंद लेते नजर आए, जबकि अभिभावक भी बच्चों के साथ पार्क में समय बिताते दिखाई...