रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- आनंद पांडे, पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में छात्रावास वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 16 से 20 अप्रैल तक स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 9 छात्रावासों की टीमों ने प्रतिभाग किया। वीएस भवन और पंत भवन के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। इसमें वीएस भवन ने पंत भवन को 25-18, 24-26, 25-17, 25-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वीएस भवन के आशीष कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेता टीम को अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एएस जीना ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन वॉलीबॉल के स्टाफ काउंसलर डॉ. आरपी मौर्य के निर्देशन में किया गया। जबकि शारीरिक शिक्षा अनुभाग के कर्मचारियों व श्रमिकों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...