कानपुर, सितम्बर 30 -- कल्याणपुर , संवाददाता। वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक बृजेन्द्र सिंह चौहान और उनके साथियों पर 21वीं रिपोर्ट दर्ज हुई है। धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में पहले से ही इन लोगों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 78 वर्षीय पूर्व सैनिक से एक लाख रुपये जमा कराने और अवधि पूरी होने के बाद रकम वापस न करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक कैप्टन मगनानन्द ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2018 में उनके पास के गांव नगला सहोरा निवासी आदेश कुमार ने संपर्क किया था। आरोप है कि आदेश ने वीएसीएल इंडिया रियल एस्टेट लिमिटेड कंपनी में पांच साल के लिए एक लाख रुपये...