वीएसडी में करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
आजमगढ़, मई 15 -- रौनापार। वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल, रौनापार में छात्र-छात्राओं के भविष्य को दिशा देने के लिए विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद के एमबीबीएस के छात्र कायश वर्मा रहे। अपनी सफलता की यात्रा साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में बताया। नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा सफलता के व्यावहारिक मंत्रों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उनसे प्रश्न पूछे। इस अवसर पर निदेशक अमित वर्मा, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.