फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पशुपालन विभाग के वीएलडीए (वेटरिनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट) कर्मचारियों की गैर-विभागीय ड्यूटी लगाए जाने से जिले में पशु स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि इस समय जिले में पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसके तहत वीएलडीए कर्मचारी गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण, टैगिंग और डाटा अपलोड करने का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार उनके जिम्मे पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, उपचार और विभागीय योजनाओं को पशुपालकों तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा पहले एग्री स्टैक और जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाई गई और अब उन्हें बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का दायित्व भी सौंप दिया गया है। इससे कार्य का दबाव क...