वीएलएसआई डिजाइन का माहभर प्रशिक्षण आज से
प्रयागराज, जून 18 -- ट्रिपलआईटी में शुक्रवार से वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन (वीएलएसआई) डिजाइन पर 11वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 10 बजे संस्थान के प्रशासनिक सभागार में होगा। इस वर्ष देश के 13 राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड से 80 से अधिक बीटेक एवं बीई के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एनालॉग और डिजिटल आईसी डिजाइन, वेरिलॉग एचडीएल, केडेन्स और साइनॉप्सिस जैसे उद्योग में उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर टूल्स तथा सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तम इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय ए.आई. आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.