वीएम हाईस्कूल में महीनेभर चलेगा योग शिविर
सीवान, मई 16 -- सीवान,एसं। योग एसोसिएशन एवं सीवान डिस्ट्रिक्ट ताईक्वानडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 मई से एक माह का निःशुल्क योग एवं ताईक्वान डो (मार्शल आर्ट्स) प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर शहर के वीएम हाई स्कूल परिसर में 21 मई से 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चलेगा।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य आयोजकों ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। विद्यार्थियों एवं युवाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहने पर ही उनमें सकारात्मक सोच, एकाग्रता और स्मरण शक्ति का विकास होता है, जिससे वे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज और राष्ट्र के उत्कृष्ट नागरिक बन सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मावकाश के दौरान इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण की जानकारी शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.