वीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और रख-रखाव के निर्देश
रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अंचल अधिकारी, बीडीओ और नगड़ी थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीसी ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही, निर्धारित समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा और तकनीकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। प्रशासन के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह नियमित निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.