शाहजहांपुर, मई 18 -- सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा सोमवार को कर्मचारी हितों के मसीहा माने जाने वाले स्व. वीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोदीपुर स्थित मन्नत मैरिज लॉन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम खान ने की। सभा की शुरुआत स्व. वीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हु ई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वीएन सिंह ने अपने जीवनकाल में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई।। कार्यक्रम का संचालन ओंकार सिंह ने किया। इस दौरान राजेश कुमार सिंह, कमल किशोर अग्निहोत्री, विष्णु प्रकाश गुप्ता, अनिल भास्कर, बनवारीलाल, खजांची लाल, बाबूराम, हरिश्चंद्र, राजेश कुमार आर...