रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा एक बार फिर सुर्खियों में है। मंदिर परिसर में हालिया प्रशासनिक कार्रवाई के बाद कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इन मुद्दों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों का विस्तृत प्रस्ताव रखा है। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 254 दुकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई से जुड़े दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। वीएचपी ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी प्रभावित दुकानदारों का जल्द से जल्द पुनर्वास किया जाए, ताकि उनकी जीविका पर प्रतिकूल असर न पड़े। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने कूड़े के ढेर मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था भी चिंता का विषय बनी हुई है। विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.