सिद्धार्थ, अप्रैल 5 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को खुनियांव, बांसी व जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में लगे ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस (वीएचएसएनडी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुपोषित-अति कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली। टीकाकरण, पोषाहार वितरण, गर्भवती के बारे में जानकारी लेकर सभी को समय से कार्य करने का निर्देश दिया। कमियां मिलने पर फटकारा लगाई। इसके अलावा खुनियांव क्षेत्र के रमवापुर कली में गर्भवती की गोदभराई की। डीएम ने खुनियांव क्षेत्र के रमवापुर कली गांव, बांसी क्षेत्र के नरकटहा व जोगिया क्षेत्र के मसिना गांव में लगे वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले गर्भवती पंजीकरण का रजिस्टर चेक किया। इसके बाद कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के पंजीकरण रजिस्टर को लेकर पूछताछ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.