वीएचएनडी में लापरवाही पर सीएमओ सख्त, पर्यवेक्षक का वेतन रोकने के निर्देश
बलरामपुर, जुलाई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को सदर ब्लॉक के ग्राम विशुनीपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, किशोरी स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को बताया गया कि एएनएम रीना शुक्ला ने 12 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की, जबकि 13 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। इसके अलावा चार किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में परामर्श दिया गया। इस दौरान वीएचएनडी के लिए नामित पर्यवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.