आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़। जिले में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार से शुरू हुए पांच दिवसीय वीआईपी सुरक्षा प्रशिक्षण में जनपद के नामित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा विषयों पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान वीआईपी सुरक्षा का परिचय, एंटी-सबोटाज चेकिंग, बम निरोधी उपाय, कार्यक्रम स्थल सुरक्षा, हेलीपैड सुरक्षा, ड्रोन से सुरक्षा एवं एंटी-ड्रोन तकनीक, कारकेड सुरक्षा, फनल एरिया चेकिंग, क्लोज प्रॉक्सिमिटी सुरक्षा, मंच सुरक्षा तथा इनर एवं आउटर कॉर्डन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.