कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर, संवाददाता। वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तिलक नगर निवासी 58 वर्षीय मुन्ना लाल कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता और दो बेटे मन्नू व अनुज हैं। परिजन ने बताया कि रविवार दोपहर वह सब्जी लेने बाजार गए थे। जहां से लौटते वक्त वीआईपी रोड पर स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के पास तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत राहगीरों ने स्कूटी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार दोपहर को उनकी...