वीआईपी यूपी में पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी:मुकेश
चंदौली, मई 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी की अध्यक्षता में गोधना स्थित एक सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे जिलेभर से दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि पिछले 11 सालों से वे यूपी में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के कारण ही भाजपा ने बिहार के हमारे विधायकों को खरीद लिया। कहा कि संजय निषाद हो या मुकेश सहनी हो अपने दम पर कोई नेता नहीं बना है, बल्कि निषाद समाज के लोगों का भरपूर समर्थन है। कहा कि भाजपा संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है। 2027 में जो चुनाव होने वाला है उसमें वे ट्रैक से बाहर चले गए हैं। कहा कि वीआईपी यूपी में पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.