लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ की सड़कों पर वीआईपी मूवमेंट ने सिग्नल व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। आलम यह है कि लाल, ग्रीन और येलो सिग्नल को बंद करके वीआईपी के लिए मैनुअल ट्रैफिक की व्यवस्था संभाली जा रही है। इस व्यवस्था के तहत आधे घंटे का वीआईपी मूवमेंट आम वाहन सवारों को एक से डेढ़ घंटे तक दर्द दे रहा है। यही वजह है कि पॉलीटेक्निक, कमता, अवध चौराहा हो या लालबत्ती चौराहा, यहां से गुजरने वाले आम वाहन सवार वीआईपी मूवमेंट के आगे बेबस है। समस्या की एक बानगी है,पॉलीटेक्निक चौराहा। यहां अक्सर जाम देखने को मिलता है। पॉलीटेक्निक चौराहे पर सुबह ठीक साढ़े नौ बजे वीआईपी मूवमेंट होने की सूचना पर ट्रैफिककर्मी चौराहे के आसपास सभी रास्तों पर सक्रिय हो जाते है। क्योंकि वीआईपी के आते ही उन्हें सिग्नल को बंद करके मैनुअल रूप से प्रोटोकॉल देते हुए रास्ता खाली करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.